फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Passengers kept wandering due to Satchandi Express being late by 13.28 hours

Lalitpur News: सतचंडी एक्सप्रेस 13.28 घंटे लेट होने से भटकते रहे यात्री

Mon, 29 Apr 2024 03:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Passengers kept wandering due to Satchandi Express being late by 13.28 hours
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रेनों के देर से आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को अमृतसर से ललितपुर होकर जाने वाली तीन ट्रेनें पांच से 13 घंटे तक लेट चल रही हैं। वहीं, ऋषिकेश से पुरी जाने वाली कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटा लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अमृतसर से पुणे जाने वाली 12716 सतचंडी एक्सप्रेस रविवार शाम 7.56 बजे आनी थी, लेकिन 13.28 घंटे देरी से चलने के कारण सोमवार सुबह करीब नौ बजे तक आने की संभावना जताई जा रही है। इधर, जम्मूतवी से पुणे जाने वाली 11078 झेलम एक्सप्रेस रात 8.08 बजे आनी थी, लेकिन यह ट्रेन 6.35 घंटा लेट होने से देर रात करीब 2.53 बजे आने की संभावना जताई जा रही है। अमृतसर से विशाखापट्टनम जाने वाली 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस 5.12 घंटे लेट चल रही है। इस ट्रेन को अपने निर्धारित समय 3.26 बजे आना था, लेकिन रात 8.38 बजे आने की संभावना जताई जा रही है। इधर, ऋषिकेश से पुरी जाने वाली 18478 कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस 3.23 मिनट देरी से चल रही है। यह ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर रात 8.21 बजे आनी थी, लेकिन रात 11.39 बजे आने की संभावना जताई गई। प्रमुख ट्रेनों के लेट होने से प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed