{"_id":"67a3bc7125127f546908651f","slug":"parvai-defeated-lucknow-by-five-runs-and-entered-the-finals-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-488468-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: परवई ने लखनऊ को पांच रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: परवई ने लखनऊ को पांच रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट : मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी रिंकू को मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। पाली खेल एवं मेला महोत्सव के दसवें दिन ग्रुप बी में सेमीफाइनल लखनऊ और परवई के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में परवई ने लखनऊ को पांच रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल मुकाबला झांसी और परवई के बीच खेला जाएगा।
ग्रुप बी के सेमीफाइनल मुकाबले में परवई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 112 रन बनाए। परवई की ओर से सर्वाधिक अंकित ने 37 रन, रिंकू ने 25 रन, विजय ने 11 रन, अभिषेक 10 ने रन का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से अनीश ने दो, सोनू राजा, इंद्रेश, आनंद ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
लखनऊ की टीम 113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। लखनऊ की ओर से सर्वाधिक अभिनव पवन ने 28 रन, सोनू राजा ने 16 रन, हनी ने 10 रन, आनंद प्रकाश ने 12 रन का योगदान दिया। परवई की ओर से रिंकू और प्रदीप ने दो-दो विकेट लिए। विजय, धर्मेंद्र और दिनेश ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी व थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान गौतम ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी रिंकू को दी, जिन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 25 रन और गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। स्कोरिंग अरुण राजा, कमेंट्री पुष्पेंद्र सिंह व प्रमोद प्रजापति ने की। अंपायर धर्मेंद्र रजक, सौरभ नायक रहे। इस दौरान उमाशंकर त्यागी, रविंद्र राजा, राजू परिहार, सुरेश सेन, राहुल यादव, प्रशांत दुबे, भज्जी यादव, गोलू चौरसिया, राघवेंद्र विश्वकर्मा, आशीष चौरसिया आदि मौजूद रहे।
