{"_id":"6afcb4ab7375ce0376030db1","slug":"locks-on-madawara-and-parol-cooperative-societies-farmers-grapple-with-fertilizer-shortage-lalitpur-news-c-131-1-ltp1027-166918-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मड़ावरा और परोल समितियों पर ताले, खाद के संकट से जूझ रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मड़ावरा और परोल समितियों पर ताले, खाद के संकट से जूझ रहे किसान
विज्ञापन
मड़ावरा-रनगांव। तहसील क्षेत्र में रबी मौसम की बोआई इस समय अपने चरम पर है। लेकिन, क्षेत्र की दो प्रमुख समितियां, मड़ावरा साधन सहकारी समिति और परौल साधन सहकारी समिति, इन दिनों बंद पड़ी हैं। इसलिए किसानों को बोआई के लिए खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है और उन्हें मजबूरन खुले बाजार इसे महंगे दामों में खरीदना पड़ रहा है।
किसानों को बोआई के दौरान खाद की सबसे अधिक जरूरत होती है। लेकिन अन्नदाताओं को इसके लिए लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन समितियों पर ताले लटके होने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। खाद न मिलने के कारण किसान रोजाना इन समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। सहकारी समितियों पर खाद का भंडार शून्य होने का सीधा लाभ निजी विक्रेता उठा रहे हैं। डीएपी का तय सरकारी मूल्य 1350 रुपये प्रति बोरी है। जबकि खुले बाजार में यह प्रति बोरी 1500 रुपये से ज्यादा में मिल रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी गोदामों पर ताले होने से उनके पास महंगा खाद खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कई बार समितियों के चक्कर काटे, पर वहां कोई कर्मचारी नहीं मिलता है। खाद आने की भी कोई सूचना नहीं होती है।
ग्रामीण अंचल की साधन सहकारी समितियों के बंद रहने पर बाजार से किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। -तिलक सिंह, किसान
तीन दिन से लगातार समिति के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। इससे खेत की समय पर बुवाई नहीं हो पा रही है। - धीरज कुशवाहा
खाद लेने के लिए तीन दिन से लगातार समिति के चक्कर लगा रही हूं लेकिन समिति बंद होने के कारण खाद नहीं मिल पा रहा है।-भुवानी देवी
साधन सहकारी समितियां रोस्टर के हिसाब से खोली जा रही है, मड़ावरा समिति आज खुलनी थी जो बंद पाई गई है। समिति बंद होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।-अभिजीत सिंह,उप जिलाधिकारी