Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Potholes on the Jakhaura-Nanaura road to be fixed; Rs 1.02 crore to be spent on repairs

Lalitpur News: जखौरा-ननौरा मार्ग के गड्ढे होंगे दूर, मरम्मत पर खर्च होंगे 1.02 करोड़ रुपये

Wed, 18 Nov 2026 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the Jakhaura-Nanaura road to be fixed; Rs 1.02 crore to be spent on repairs
ललितपुर। जखौरा से ननौरा-किसलवास मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को जल्द ही गड्ढों और जर्जर सड़क से राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग इस मार्ग की विशेष मरम्मत पर 1.02 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन से मंजूरी मिलने की प्रत्याशा में निविदाएं मांगी गई हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। इससे राहगीरों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा अंतर्गत इस मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन असंतुलित होकर गिर रहे हैं। वहीं, मार्ग की दूरी तय करने में 30 मिनट से अधिक समय लग रहा है। इसका असर आम लोगों के साथ विद्यार्थियों पर भी पड़ रहा है। लोग समय से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं, जबकि विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

---
जखौरा ननौरा से किसलवास मार्ग की सड़क में विशेष मरम्मत के अंतर्गत निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed