फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   parshuram jayanti celebrated lalitpur

धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

Mon, 01 May 2017 01:15 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 01 May 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
parshuram jayanti celebrated lalitpur
festival - फोटो : amar ujala
 भगवान परशुराम की जयंती कस्बा महरौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर भगवान परशुराम मंदिर मड़ावरा रोड पर विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। तत्पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।      
विज्ञापन


अक्षय तृतीया के अवसर पर सुबह आठ बजे भगवान परशुराम मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। उसके बाद ब्राह्मण महामंडल के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। दोपहर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर विशेष बल दिया और सामाजिक बुराईयों से दूर रहने की अपील की। दोपहर तीन बजे मंदिर प्रांगण से एक शोभायात्रा जलूस नगर भ्रमण पर निकला। जलूस अपने पारंपरिक मार्ग मड़ावरा रोड, इंदिरा चौराहा, मुख्य बाजार, टीकमगढ़ रोड, बड़ी देवी मंदिर से मंडी रोड होते हुए पुन: परशुराम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


शोभायात्रा में धार्मिक गीतों की धुन पर उत्साही नौजवान थिरकते चल रहे थे। जलूस में विविध मनोहारी झांकियां शामिल थीं, इसमें घोड़ा बग्घी रथ पर भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की आरती उतारी। इस मौके पर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बडौनियां और नगर पंचायत अध्यक्षा कृष्णा सिंह ने पार्षदों सहित भगवान परशुराम की आरती उतारी। शोभायात्रा जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था हेतु प्रभारी निरीक्षक महेशचंद्र गौतम की अगुवाई में पुलिस बल मुस्तैद रहा।  कार्यक्रम को सफल बनाने में सकल ब्राह्मण समाज का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed