{"_id":"67bb70dc88f00da7e50036d6","slug":"park-being-built-in-narhat-people-will-get-facilities-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-130252-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नाराहट में निर्मित हो रहा पार्क, लोगों को मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नाराहट में निर्मित हो रहा पार्क, लोगों को मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लोगों के मनोरंजन के लिए कस्बा नाराहट में करीब साढ़े नौ लाख रुपये की लागत से पार्क निर्मित कराया जा रहा है। इसका काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस पार्क में जहां मनोरंजन के साधन के साथ साथ यहां पर कचरा को रिसाइकिल करके बनाई गई मूर्तियों को स्थापित किया गया है।
जनपद के बच्चों, युवाओं के मनोरंजन और बुजुर्गों को सैर करने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में पार्क निर्मित कराए जा रहे हैं। इन पार्कों में बच्चों को झूला, ओपन जिम के साथ साथ घूमने के लिए पाथ वे निर्मित कराए जा रहे हैं। यहां पर लोगों को आकर्षित करने के लिए मूर्तियां लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत नाराहट में जिला पंचायत राज विभाग के द्वारा करीब साढ़े नौ लाख रुपये की लागत से पार्क निर्मित कराया जा रहा है। इसमें बच्चों को झूला सहित अन्य साधन लगाए गए हैं।
पार्क का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस पार्क की खास बात यह है कि यहां पर कचरा को रिसाइकल करके बनाई गई दो मूर्तियों को स्थापित किया गया है। इसमें शेर व बंदर की मूर्ति लगाई गई है। इन मूर्तियों को लोगों के घरों से निकलने प्लास्टिक कचरा को रिसाइकिल करने के बाद निर्मित किया गया है। पार्क में कचरा को रिसाइकल करके बनाई गई मूर्तियों के स्थापित करने का उद्देश्य न केवल कचरा का प्रभावी तरीके से प्रबंधन होना है, बल्कि कला के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है।
विज्ञापन
कस्बा नाराहट में करीब साढ़े नौ लाख रुपये की लागत से पार्क निर्मित किया जा रहा है। यह जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर झूलों के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। पार्क में कचरा को रिसाइकिल करने के बाद बनाई गई दो मूर्तियों को भी लगाया गया है।
-नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी