फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pareshan kishano ne anna janvaro ko mikthi dham me kiya band

परेशान किसानों ने अन्ना जानवरों को मुक्ति धाम में बंद किया

Sun, 24 Jan 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
pareshan kishano ne anna janvaro ko mikthi dham me kiya band
फसल बर्बाद कर रहे है मवेशी। - फोटो : ???? ????
परेशान किसानों ने अन्ना जानवरों को मुक्ति धाम में बंद किया
विज्ञापन

कड़ेसराकलां/तालबेहट (ललितपुर)। क्षेत्र के किसान अन्ना जानवरों से परेशान हैं। किसानों को अपनी फसलों की रखवाली के लिए रात-दिन जागना पड़ रहा है। इसके चलते ग्राम कड़ेसराकलां के किसानों ने शनिवार को सैकड़ों अन्ना जानवर राजमार्ग के समीप कड़ेसराकलां मुक्ति धाम में बंद कर दिए। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वीरेन्द्र बरौदिया ने मुक्तिधाम से जानवरों को बाहर करवाया।
इस समय हजारों की संख्या में अन्ना जानवर घूम रहे हैं। जो मौका मिलते ही किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। कड़ेसराकलां में किसानों को अन्ना जानवरों से बचाव का कोई उपाय नहीं सूझा तो उन्होंने उन्हें लाखों रुपये की लागत से बने मुक्तिधाम में जानवरों को बंद कर दिया। जिसकी जानकारी होते ही ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को हुई। उन्होंने तत्काल ताला खुलवा कर जानवरों को मुक्तिधाम से बाहर कराया। जैसे ही मुक्तिधाम से जानवरों को बाहर किया गया। अधिकांश जानवर पशु पालकों के घरों पहुंच गए। । कुछ जानवर सड़क पर खड़े रहे। इसको लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चाएं भी हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन
कुछ उपद्रवी लोगों ने जानबूझ कर किसानों के जानवरों को मुक्तिधाम में बंद किया है। उन जानवरों से यदि ग्राम सभा की संपत्ति को नुकसान हुआ होगा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। अर्जित प्रकाश, बीडीओ तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे मुक्तिधाम में अन्ना जानवर बंद करने की जानकारी नहीं है। पता करता हूं। सुबह कुछ लोग अन्ना जानवरों की शिकायत लेकर आए थे। जिन्हें तालबेहट गोशाला में रखने के लिए कह दिया गया था। अनिल कुमार, एसडीएम तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed