फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchkalyarak third aniversory maha mastabhishek

पंचकल्याणक की तृतीय वर्षगांठ पर हुआ महामस्तकाभिषेक

Mon, 01 Mar 2021 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
panchkalyarak third aniversory maha mastabhishek
हावीर जिनालय में श्री जी का महामस्तकाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वर्णीनगर मड़ावरा में मुनि समय सागर ससंघ के सानिध्य में वर्ष 2018 में पंचकल्याणक महोत्सव के अवसर पर महावीर जिनालय में स्थापित भगवान महावीर स्वामी के जिनबिंब की प्रतिष्ठा 28 फरवरी कोहुई थी। इसी महोत्सव की तृतीय वर्षगांठ पंडित प्रदीप जैन शास्त्री एवं संगीतकार अजित एंड पार्टी रजौला के निर्देशन में महावीर जिनालय में हुई। इसमें प्रात:काल अभिषेक, शांतिधारा एवं विधान का आयोजन किया गया। बच्चे जुलूस निकालकर महावीर जिनालय पहुंचे।
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य अजित कुमार, अभिषेक कुमार रजौला, सवाई सिंघई श्रेयांश कुमार, सिंघई अभिषेक कुमार, नीलेश, सत्येंद्र जैन बम्हौरी एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य अजय कुमार, अनिल जैन, राजीव जैन रजौला परिवार, बंटी बजाज, साहिल बजाज परिवार को प्राप्त हुआ। आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला प्रबंध समिति के महामंत्री डॉ. राकेश सिंघई ने बताया कि आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला मड़ावरा के बच्चों द्वारा आचार्य श्रेष्ठ की अष्ट द्रव्य से पूजन कर पंचकल्याणक महोत्सव की वर्षगांठ मनाई गई। बच्चे नगर में जुलूस निकालकर महावीर जिनालय पहुंचे और महामस्तकाभिषेक में हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. राकेश सिंघई, निर्मल जैन रजौला, लखमीचंद्र जैन रजौला, दीपक जैन, सुमत मोदी, मनीष जैन के अलावा दिगंबर जैन समाज रजौला, मड़ावरा के धर्मावलंबी मौजूद रहे।

पूजन करके पंचकल्याणक की वर्षगाँठ मनाते हुए पाठशाला के बच्चे व मौजूद प्रबंध समिति के पदाधिकारी

पूजन करके पंचकल्याणक की वर्षगाँठ मनाते हुए पाठशाला के बच्चे व मौजूद प्रबंध समिति के पदाधिकारी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed