फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat election- 2015

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Thu, 29 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2015 के चतुर्थ चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्लाक जखौरा के राजकीय इंटर कालेज से कड़ी सुरक्षा केे बीच निर्वाचन सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। बृहस्पतिवार को जखौरा ब्लाक में 183 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 306 मतदेय स्थलों पर मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को विकासखंड जखौरा में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जखौरा, थनवारा, बांसी और बुढ़वार सीट तथा 108 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। इसमें 1,54,337 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मदीवारों के वार्ड विरधा, खितवांस और जाखलौन के बकाया गांवों में भी मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामग्री के साथ सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी में मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

विकासखंड जखौरा में मतदान के एक दिन पूर्व तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डा. रूपेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी तथा चुनाव प्रेक्षक नेब्बू लाल के साथ भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरण करने के लिए बनाए गए न्याय पंचायतवार काउंटरों का निरीक्षण किया तथा सभी निर्वाचन सामग्री को सही तरीके से बूथवार वितरण के निर्देश दिए। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा में मतपेटियों के रखे जाने के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण। उन्होंने मतदान को त्रुटिरहित, निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जखौरा में मतदान कार्मिकों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराए जाने के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, अपर पुलिस  अधीक्षक सुधा सिंह, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, एसडीएम मड़ावरा सुरेश कुमार पाल, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र,  एसडीएम अमिताभ यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश  चंद्र मिश्र, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, प्रभारी अधिकारी  कार्मिक नरेंद्र देव द्विवेदी, प्रभारी  अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण चंद्रचूड़ दुबे आदि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण दिया
ललितपुर। मतदान कार्मिकों के मतदेय स्थल प्रस्थान करने से पूर्व राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स तथा अन्य अधिकारियों द्वारा निर्वाचन की बारीकियों से अवगत कराया। निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए के लिए दो दर्जन से अधिक सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुपर सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed