फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav namankan patra

पांच ब्लाकों में बिके 938 नामांकन पत्र

Thu, 01 Apr 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav namankan patra
voter.jpg - फोटो : voter.jpg
ललितपुर। पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री बढ़ने लगी है। जिला पंचायत सदस्यों के लिए जहां बुधवार तक 81 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई वहीं, पांच ब्लाकों में 938 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होते ही पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था। इसके चलते संभावित प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर लीं थी। नामांकन पत्र के पहले दिन से ही प्रत्याशी पर्चा खरीदने पहुंचने लगे थे। चुनावी जोर के आगे होली का पर्व भी फीका रहा। इसी क्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने बुधवार को तालबेहट में 230, बार में 144, मड़ावरा में 165, जखौरा में 215, महरौनी में 184 नामांकन पत्र खरीदे। इसमें ग्राम प्रधान पद के 619, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 95 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 224 लोगों ने पर्चे लिए।
विज्ञापन

नामांकन पत्र में लगाने होंगे यह दस्तावेज
आरक्षित जाति के उम्मीदवार को जाति प्रमाण पत्र, नाम सहित स्वप्रमाणित मतदाता सूची, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत द्वारा प्रदत्त नो ड्यूज सर्टिफिकेट, उम्मीदवार व प्रस्तावक की फोटोग्राफ, आधार संख्या व मतदाता पहचान पत्र, शपथपत्र, जमानत राशि बैंक चालान या नगद जमा कर रसीद संख्या 385 संलग्न करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
यह है पंचायत चुनाव का शुल्क
पद - शुल्क - जमानत राशि - खर्च
ग्राम पंचायत सदस्य - 150 रुपये - 500 रुपये - 10 हजार रुपये
ग्राम प्रधान - 300 रुपये - 2000 रुपये - 75 हजार रुपये
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 300 रुपये - 2000 रुपये - 75 हजार रुपये
जिला पंचायत सदस्य - 500 रुपये - 4000 रुपये - 1.50 लाख रुपये --------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed