फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav liqer money

शराब व पैसे बांटना रोकना पुलिस को होगा चुनौती

Sat, 13 Mar 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav liqer money
daru.jpeg - फोटो : daru.jpeg
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आते ही प्रलोभन का खेल शुरू हो गया है। गांवों में वोटरों को रिझाने के लिए दावतें दी जा रही हैं। यही नहीं, लोगों की मांग पर शराब परोसने में भी कोई गुरेज नहीं किया जा रहा है। इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की अचानक खपत बढ़ गई है। ऐसे में इसे रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। पदवार प्रस्तावित आरक्षण घोषित किया जा चुका है, जिस पर आपत्तियां मांगी गईं थीं, इस पर आपत्ति लेने का समय पूरा हो चुका है। अब दर्ज आपत्तियों का निस्तारण समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। प्रस्तावित आरक्षण घोषित होते ही संभावित प्रत्याशियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दीं है। चुनाव में संभावित प्रत्याशी जीत पाने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए विभिन्न हथकंडे अपना रहे। दिन में जहां ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें करने का दौर शुरू हो गया है। जिसमें विकास के वादे देकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो शाम होते ही शराब बांट कर मतदाताओं को पक्ष में मतदान के लिए प्रलोभन दे रहे हैं। अधिकांश ग्राम पंचायतों में शराब बांटने का दौर शुरू हो गया है। शाम होते ही क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशी घूम कर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। इससे क्षेत्रों में विवाद की स्थिति बनने की संभावना बन सकती है। वहीं शराब के साथ मतदाताओं को पैसों में लुभाने के लिए भी टटोला जा रहा हैं। पैसों में भी मतदाताओं की खरीद-फरोख्त की तैयारियां जोरों पर चल रहीं है। चुनाव में पुलिस को शराब बांटना व पैसों को बांटने से रोकना चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed