फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Oxygen plants lying idle in CHC Talbehat, Mehrauni

Lalitpur News: सीएचसी तालबेहट, महरौनी में बेकार पड़े ऑक्सीजन प्लांट

Sun, 10 Nov 2024 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plants lying idle in CHC Talbehat, Mehrauni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट व महरौनी में लाखों रुपये की लागत से लगे ऑक्सीजन प्लांट बेकार साबित हो रहे हैं। हालत ये है कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर बाहर से लाने पड़ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालबेहट में स्टेबलाइजर व महरौनी में मशीन खराब होने से ऑक्सीजन प्लांट संचालित नहीं हो पा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई थी। कई मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से जान तक चली गई थी। लोगों को जान बचाने के लिए महंगे दामों पर ऑक्सीजन खरीदना पड़ा था। इसके बाद भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल पाए थे। ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए वर्ष 2021 में सीएचसी तालबेहट व महरौनी में ऑक्सीजन प्लांट लगवाए गए थे। तालबेहट में प्लांट चीनी उद्योग द्वारा लगवाया गया था। प्लांट के प्लेटफार्म का कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कराया था। नगर पंचायत ने टिन शेड लगवाया था। इस प्लांट में अस्पताल के 100 बेड को 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देने की क्षमता है।
विज्ञापन

सीएचसी महरौनी में ऑक्सीजन प्लांट विधायक निधि से लगाया गया था। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई थी। इस प्लांट से 50 बेड को 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देने की सुविधा की गई है। वर्तमान में दोनों ऑक्सीजन प्लांट शोपीस बने हुए हैं। तालबेहट स्थित ऑक्सीजन प्लांट में स्टेबलाइजर नहीं लगा है। लो वोल्टेज की वजह से प्लांट नहीं चल पा रहा है। महरौनी में प्लांट की मशीन खराब है। दोनों अस्पतालों में प्रतिमाह 40 से 50 ऑक्सीजन सिलिंडर लगते हैं, जो जिला मुख्यालय से निशुल्क आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तालबेहट में ऑक्सीजन प्लांट स्टेबलाइजर न होने से बंद पड़ा है, जबकि महरौनी वाले प्लांट में खराबी आ गई है, जिसे ठीक कराया जाएगा। -डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed