फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   overload power cut

ओवरलोड बढ़ने से बिजली कटौती की समस्या बढ़ी

Thu, 31 Mar 2022 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
overload power cut
ललितपुर। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली सब स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड की स्थिति बनने लगी है। इससे बिजली कटौती भी बढ़ गई है। साथ ही लो-वोल्टेज के चलते लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन पर फीडर संख्या एक, तीन, चार, पांच, नेहरूनगर, गोविंदनगर, पिसनारी एवं चंदेरा फीडर के माध्यम से आधे शहर को बिजली आपूर्ति की जा रही है। फरवरी माह तक तो शहरी क्षेत्र के इन फीडरों पर लोड की स्थिति सामान्य रही, लेकिन जैसे-जैसे मार्च माह में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही फीडरों पर भी लोड बढ़ने लगा। जिससे लो वोल्टेज की समस्या के साथ ही फ्यूज उड़ने के मामले बढ़ने लगे हैं। हालत यह हैं कि दिन में कई बार आधा-आधा घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहती है। बार-बार बिजली की ट्रिपिंग के चलते बिजली गुल रहने से जहां बिजली उपकरण काम नहीं कर पाते हैं, वहीं शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगता है और लोगों को बिना कूलर पंखा के चैन से रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

यह है फीडरों की स्थिति
फीडर लोड पहले लोड अब
01 60 एंपियर 90 एंपियर
03- 80 एंपियर 100 एंपियर
04- 80 एंपियर 100 एंपियर
05- 60 एंपियर 85 एंपियर
पिसनारी- 40 एंपियर 90 एंपियर
नेहरूनगर- 60 एंपियर 100 एंपियर
गोविंदनगर- 40 एंपियर 60 एंपियर
चंदेरा- 50 एंपियर 70 एंपियर
नए सब स्टेशन में शिफ्ट नहीं हुआ नेहरू नगर फीडर
नेहरूनगर क्षेत्र के लिए गल्ला मंडी सब स्टेशन से शुरू से ही नेहरू नगर फीडर के माध्यम से बिजली आपूर्ति हो रही है, लेकिन बीते पांच वर्षों में यहां आबादी बढ़ने के साथ ही लगातार ओवरलोड की स्थिति बन गई। ऐसे में नेहरू नगर में नया सब स्टेशन बनाए जाने की मांग भी उठने लगी। अब यहां नेहरूनगर में नया सब स्टेशन बनकर तैयार हो गया है, जिससे देवगढ़ और राजघाट फीडर को यहां शिफ्ट कर बिजली आपूर्ति का संचालन शुरू कर दिया गया। लेकिन अभी तक यहां से नेहरूनगर फीडर का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है और पूर्व की तरह की नेहरू नगर फीडर का संचालन गल्ला मंडी सब स्टेशन के माध्यम से ही किया जा रहा है। जिससे यहां गर्मियों के दिनों में फिर से पूर्व की तरह ही समस्या बनी रहने की संभावना बनी हुई है। यदि नेहरू नगर फीडर को नेहरूनगर सब स्टेशन में शिफ्ट कर दिया जाता है तो समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed