फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   over raining, crop damaged

बेमौसम बारिश बनी किसानों के लिए आफत

Wed, 29 Sep 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
over raining, crop damaged
कैप्सन- खेत में हैरो चला कर फसल की जुताई करता ट्रैक्टर - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। चार दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। किसान इससे काफी परेशान हैं। कई किसानों ने फसल काटे बगैर ही खेतों की जुताई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महंगाई के साथ कुदरत भी किसानों का साथ नहीं दे रही है। फसल की बुवाई के समय जब किसानों का पानी की आवश्यकता थी तब मानसून आया नहीं जिससे काफी कम किसान अपने खेतों में फसल बो सके। लगभग तीन सप्ताह विलंब से आए मानसून ने जब एक अगस्त को जनपद में दस्तक दी तो चार दिन तक हुई बारिश ने सब जगह पानी पानी कर दिया। बारिश ने फिर रुकने का नाम नहीं लिया जिससे किसान दो सप्ताह तक खेतों में नमी एवं जल भराव होने के कारण फसल नहीं बो सका। बारिश से जिन किसानों ने पहले फसल बोई थी वह भी बर्बाद हो गई। जिन किसानों के खेतों में कुछ फसल रह गई थी उन्हें कुछ पैदावार की आस थी लेकिन चार दिन से क्षेत्र में हो रही बारिश ने उनके कुछ फसल पैदा होने के अरमान भी चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन

पिछले चार पांच वर्षों से मौसम की मार से किसान कर बर्बाद हो गया है। फसल कटाई के समय पानी का गिरना ऐसे लगता है जैसे आफत बरस रही हो। सरमन रजक
जमीन न होने के कारण ठेके पर खेत लेकर खेती की थी। पहले समय पर बारिश नहीं हुई। अब लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने से फसल बर्बाद हो रही है। सुरेंद्र रायकवार
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही साहूकार एवं बैंक का काफी कर्जा है। इस बार मौसम की बेरुखी से फिर पूरी फसल चौपट होने से सब कुछ बर्बाद हो गया है। कल्लू अहिरवार
खेतों में खड़ी फसल की होने लगी जुताई
तालबेहट। इस बार मौसम की बेरुखी के चलते क्षेत्र के अधिकांश किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। इस समय उपज निकालना हानि का सौदा है। इसे ध्यान में रखते हुए किसानों ने फसल कटाई के स्थान पर खेतों में खड़ी फसल की हैरो से जुताई करनी शुरू कर दी है।

सिर मुड़ाते पड़े ओले
क्षेत्र में इस बार भी सिर मुड़ाते ओले पड़ने की कहावत चरितार्थ हो रही है। ग्राम सभा खांदी, तरगुवा, बम्होरीसर आदि गांवों के किसानों ने बताया कि दो दिन पहले रविवार को जब फसल की कटाई की तब सायंकाल बारिश हुई। सोमवार को रुक कर जब उन्होंने मंगलवार को कटाई दुबारा शुरू कराई तो फिर बारिश ने पूरे अरमान दफन कर दिए।

कैप्सन- खेत में हैरो चला कर फसल की जुताई करता ट्रैक्टर

कैप्सन- खेत में हैरो चला कर फसल की जुताई करता ट्रैक्टर- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed