{"_id":"5ea34a308ebc3e90b33af4bc","slug":"outdor-come-16-people-send-sample-lalitpur-news-jhs1652770142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आए 16 लोगों के भेजे सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आए 16 लोगों के भेजे सेंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद में बाहर से आने वाले लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने 16 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। इनमें से आठ को क्वारंटीन में रखा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन का 31वां दिन पूरा हो गया है, लेकिन अब तक जनपद में बाहर से आने वाले लोगों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। आए दिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। साथ ही जांच की रिपोर्ट आने तक लोगों को क्वारंटीन में रखा जा रहा है।
शासन ने स्वास्थ्य विभाग को दो दिन तक सैंपल नहीं लेने के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में दो दिन तक एक भी व्यक्ति का सैंपल नहीं लिया गया है, लेकिन जैसे ही निर्देश की अवधि समाप्त हुई और विभाग को बाहर से आए 16 लोगों की जानकारी मिल गई। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे हैं। इनमें से आठ लोगों को मेडिकल में क्वारंटीन किया गया है। शेष को होम क्वारंटीन भी किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर दो दिन तक सैंपल नहीं लिए गए हैं। शुक्रवार को बाहर से आए 16 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह , मुख्य चिकित्सा अधिकारी