{"_id":"5ea876338ebc3e909f68e644","slug":"out-of-distric-came-people-send-sample-lalitpur-news-jhs165561649","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आए 20 व्यक्तियों के भेजे सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आए 20 व्यक्तियों के भेजे सेंपल
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में बाहर से आने वाले लोगों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बाहर से लगातार आ रहे लोगों के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक सभी की रिपोर्ट निगेटिव ही रही है। मंगलवार को 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। रविवार को भेजे गए 16 सैंपल की जांच रिर्पोट निगेटिव आई है।
कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन का 37 वां दिन पूरा हो गया है, लेकिन अब तक जनपद में बाहर से आने वाले लोगों के आने में कमी नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
मंगलवार को जिला प्रशासन की सूचना पर बाहर से आए 20 लोगों के सैंपल लिए गए, सैंपल जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे हैं। रिपोर्ट आने तक सभी को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, रविवार को भेजी गई 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन
---------
अभी तक भेजे गए सैंपलों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को 20 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी