फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   OTS: Only eight crores deposited against 189 crores

ओटीएस : 189 करोड़ के मुकाबले जमा हुए सिर्फ आठ करोड़

Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
OTS: Only eight crores deposited against 189 crores
एक मुश्त समाधान योजना... जागरुकता की सारी कवायद फेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर जागरुकता की तमाम कवायदें फेल साबित हो रही हैं। दूसरे चरण में भी अपेक्षा के अनुरूप बकायेदारों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया। विभाग के अनुसार 1.20 लाख उपभोक्ताओं के सापेक्ष महज 15482 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर 8.19 करोड़ बकाया राजस्व जमा कराया। यह कुल राशि 189 करोड़ के सापेक्ष 4.5 फीसदी ही है। उपभोक्ता 31 दिसंबर तक पंजीयन कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
शासन ने उपभोक्ताओं को सरचार्ज में राहत देने व बकाया राजस्व वसूलने के लिए ओटीएस संचालित की है। यह आठ नवंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलाई जा रही है। इसमें तीन चरणों में उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है। अब तीसरा चरण चल रहा है। इसमें लाभ लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को पूर्ण भुगतान पर 80 फीसदी लाभ दिया जाएगा। किस्तों में 70 फीसदी, वाणिज्यिक उपभोक्ता को पूर्ण पर 60 व किस्तों में 50 फीसदी लाभ दिया जाएगा। इसी प्रकार निजी संस्थान व नलकूप और लघु व मध्यम उद्योग करने वाले उपभोक्ताओं को 30 फीसदी लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
बकायेदार उपभोक्ता एक मुश्त समाधान में पंजीयन कराए और सरचार्ज पर मिल रही छूट प्राप्त करें। उपभोक्ता 31 दिसंबर तक चल रही योजना का लाभ लें। उपभोक्ताओं को योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed