फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Organ donors were honored with certificates

Lalitpur News: अंगदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

Thu, 14 Aug 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Organ donors were honored with certificates
ललितपुर। लाखाें लोगों को किडनी, लीवर, हृदय समेत शरीर के अन्य अंगों की आवश्यकता पड़ती है। समय पर इसके मिलने से जीवन बच सकता है। इसलिए भ्रांतियों में न पड़कर अंगदान करें। यह बात प्रधानाचार्य ने मुक्ति शांति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कही। अंगदान करने वालों को जिलाधिकारी अमनदीप डुली व एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रतिवर्ष 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंगदान एवं देहदान के प्रति प्रोत्साहित करना है। विभागाध्यक्ष बायोकेमिस्ट्री डॉ. एएच आमिर ने अंगदान एवं देहदान का महत्व बताया। सहायक आचार्य डॉ. पवन सूद ने लीवर ट्रांसप्लांट व अन्य अंग/देहदान से संबंधित जरूरी जानकारी दी। मुक्ति-शांति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अज्जू बाबा व संस्थापक खुशाल साहू ने समिति के सदस्यों को अंगदान/ देहदान की शपथ लेने के लिए धन्यवाद दिया। संचालन डॉ. एएच आमिर, डॉ. दीक्षा अग्रवाल, डॉ. आकृति यादव, डॉ. रजनी रतमेले व हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव ने किया। मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल जैन ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमएस डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. एमसी गुप्ता, उपप्रधानाचार्य डॉ. श्रुति सिंह, डॉ. मधुरेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. डीके राज, डॉ. केके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed