फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Order ineffective... Illegal cuts of highway not closed

Lalitpur News: आदेश बेअसर... नहीं बंद किए गए हाईवे के अवैध कट

Wed, 06 Dec 2023 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Order ineffective... Illegal cuts of highway not closed
- कोहरा में हाईवे के अवैध कट बनेंगे हादसे का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाल ही में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हाईवे के अवैध कटों को बंद किए जाने का आदेश बेअसर है। कोहरे में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बने हुए अवैध कट हादसे का कारण बन सकते हैं। एक तरफ से दूसरी ओर जाने के लिए डिवाइडर तोड़कर शॉर्टकट रास्ता तो बना लिया गया, लेकिन अब यह शार्टकट कोहरे में और भी घातक हो सकते हैं। हाईवे पर चल रहे वाहन कोहरे की धुंध में फर्राटा भरकर चल रहे होंगे। इन कटों से निकलने वाले वाहनों से इनकी भिड़ंत हो सकती है।
जनपद में झररघाट से लेकर ललितपुर तक नेशनल हाईवे मार्ग पर अधिक घूमकर न जाना पड़े इसके लिए डिवाइडरों को तोड़कर शॉर्टकट रास्ता बना लिया गया है। जो हाईवे पर चल रहे वाहनों के साथ निकलने वालों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। इन कटों से गलत दिशा में चलने वाले वाहनों से कई बार दुर्घटनाएं तक हो चुकीं हैं। इसके बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। जिम्मेदार भी कटों को बंद नहीं कर रहे हैं। यह हाल ग्रामीणों ने अपने गांव जाने वाले मार्गों पर बना लिया है। वहीं होटल और पेट्रोल पंप संचालकों ने भी अपने प्रतिष्ठानों के सामने डिवाइडर तोड़कर रास्ता बना लिया है। ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं शहर के पास रोड़ा, मन्नू पेट्रोल पंप, गल्ला मंडी के पीछे, कैलगुवां चौराहा से आगे, बड़ी नहर पर अवैध कट बने हुए हैं।
विज्ञापन

----
सात वर्ष में बड़ी नहर के पास हो चुकी दस की मौत
शहर में हाईवे पर बड़ी नहर पर बना कट अधिक खतरनाक है। यहां पर चालक व राहगीर सीधे चले आते हैं, ध्यान न देने पर हाईवे पर जा रहे वाहन की चपेट में आ जाते हैं। यहां पर बीते सात वर्ष में दस लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दुर्घटनाएं आए दिन होती रहतीं हैं। इसके बाद भी अब तक इस कट को बंद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed