फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Opening of food park will give employment to the people of the area: Keshav

फूड पार्क खुलने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा रोजगार : केशव

Sat, 29 Oct 2022 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Opening of food park will give employment to the people of the area: Keshav
जनता दरवार में लोगों की समस्या सुनते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य -संवाद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नाराहट के बरगौरा में लवकुश जयंती समारोह के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फूड पार्क खुलने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें दो बार ललितपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है और जनपदवासियों ने उन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यदि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार न हुआ होता तो आज देश में गरीबी नहीं होती और भारत देश दुनिया में सबसे आगे होता। भारत देश को दुनिया में नंबर वन बनाना है तो भ्रष्टाचार मिटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सम्मान, जनता की गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के लिए वर्ष 2014 से बिना अवकाश लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014 से भाजपा के जीत के सिलसिले को वर्ष 2024 में जारी रहने की बात कहते हुए मोदी और योगी को रामराज्य लाने के लिए लगातार काम करने वाला बताया।
विज्ञापन

जनता दरबार में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं शिकायतें
- भाजपाइयों के साथ आम लोगों ने भी अपने शिकायती पत्र दिए
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय परिसर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दरबार लगाया। यहां पर आमलोगों ने उन्हें शिकायती पत्र दिए। वहीं, भाजपा अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष नितिन पंथ ने पावरलूम हथकरघा विभाग निरीक्षक पर अपने चहेतों को लाभ देने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। जबकि भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर महामंत्री इंद्रेश तिवारी ने खनिज अधिकारी के संरक्षण में अवैध खनन होने की शिकायत डिप्टी सीएम से की। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पाली पुनीत चौरसिया ने पाली बरेली डिपो बस को दोबारा संचालित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. दीपक चौबे ने एक ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मरीजों के हित में जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल सहित इमरजेंसी विभाग का निरीक्षण करने की बात कही गई। ज्ञापन में जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग की स्थित बेहद खराब बताई और आउटसोर्सिंग पैरामेडिकल के सहारे इमरजेंसी चलना बताया। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और महिला अस्पताल में महिला चिकित्सक की कमी को पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ललितपुर। गोशाला का निरीक्षण करने के बाद डिप्टी सीएम ने बरगद और पीपल का पौधा लगाया। इसके साथ उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की बात कही। साथ ही पेड़ों को न काटने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर। नाराहट में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य अमझरा घाटी पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में बालिकाओं ने कलश रखकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही उपर पुष्प वर्षा की गई। उन्होंने हनुमान जी महराज के दर्शन किए । इस दौरान मंदिर कमेटी की तरफ से सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
डिप्टी सीएम ने भाजपा नेताओं से लिया फीडबैक
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के लिए पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने सबसे पहले राज्यमंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित जनपद भाजपा के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ साथ पदाधिकारियों ने भी जनपद के विकास को लेकर योजनाओं की मांग की। इसके बाद डिप्टी सीएम ने सभी से फीडबैक लिया, पार्टी को और अधिक मजबूत करने व आगामी चुुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को भारी वोट से जिताने का मंत्र दिया।

पशुओं को सड़क पर आने से रोकने के लिए तैनात रहे कर्मचारी
ललितपुर। कस्बा नाराहट में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के आगमन को लेकर हाईवे पर कर्मचारियों को तैनात किया गया। इनकी ड्यूटी पशुओं को सड़क पर आने से रोकने के लिए थी। सड़क किनारे जंगल में मवेशियों का रास्ता तब तक रोके रहे, जब तक कि उप मुख्यमंत्री नाराहट से ललितपुर के लिए रवाना नहीं हुए। उनके जाते ही कर्मचारी वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed