फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Open septic pipe... patients troubled by foul smell

Lalitpur News: खुली पड़ी सेप्टिक पाइप... दुर्गंध से मरीज परेशान

Sat, 01 Jun 2024 05:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Open septic pipe... patients troubled by foul smell
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में खुले पड़े सेप्टिक टैंक परेशानी का सबब बने हैं। दुर्गंध से लोगों को पैथोलॉजी व एसएनसीयू तक जाने में दिक्कत हो रही है। कई को उल्टी तक होने लगती है। बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

परिसर में ऑपरेशन थियेटर के सामने प्रथम तल पर डेंगू के लिए आइसोलेशन वार्ड बना है। वर्तमान में इसकी मरम्मत चल रही है। शौचालय की मरम्मत के दौरान इसके पाइप निकाल दिए गए। नीचे खुले पड़े सेप्टिक टैंक के पाइप अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों के लिए समस्या बने हैं। कारण, सेप्टिक टैंक से भीषण दुर्गंध उठ रही है। इससे महिला व पुरुष दोनों ही अस्पतालों में बदबू आ रही है। मुख्य द्वार से प्रवेश करने पर आगे जाते ही दुर्गंध आनी शुरू हो जाती है। आगे बढ़ते ही ठहरना तो दूर गुजरना तक मुश्किल है। पैथोलॉजी व वार्डों में जाने वाले मरीज और तीमारदार परेशान हैं। महिला अस्पताल का प्रतीक्षालय पास में होने पर तीमारदार इसके नीचे बैठ जाते हैं। यहां पहुंचते ही दुर्गंध से चल देते हैं। यही नहीं महिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के पास तक बदबू आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed