फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   open bhandh gate tree fisherman capture

गोविंद सागर बांध के गेट खुलने से नदी में तीन मछुआरे फंसे

Sat, 14 Sep 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
open bhandh gate tree fisherman capture
ललितपुर। गोविंद बांध के गेट खुलने से बांध के गेटों से कुछ ही दूरी पर शहजाद नदी में बीच टापू पर तीन मछुुआरों के फंस गए। यह जानकारी लगते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने संपर्क किया तो मछुआरों ने गेट बंद होने पर खुद ही सुरक्षित आने की बात कही। फिलहाल रात में भी बांध के सभी गेट पूरी ऊंचाई तक खुले थे, जिनसे पानी की लगातार निकासी हो रही थी।
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध के सभी 18 गेट गेट पूरी ऊंचाई तक शुक्रवार को खोल दिए गए थे। इसके बाद शाम को गेटों के आगे शहजाद नदी में ही तीन मछुआरे नदी में बीच में टापू पर फंस गए जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया लेकिन मछुआरे बीच नदी में टापू पर अपने को सुरक्षित बताकर मछलियां पकड़ने में व्यस्त रहे। वहीं पुलिस टीम द्वारा जब उनकी मदद के लिए संपर्क किया तो मछुआरों ने खुद ही बाद में सुरक्षित निकल आने की बात कही। हालांकि पुलिस प्रशासन उक्त मछुआरों पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि कोई हादसा घटित न हो जाए। हालांकि जिस स्थान पर उक्त मछुआरे बैठे हुए हैं, वहां टापू पर पूरे गेट खुलने के बाद भी पानी नहीं पहुंच पाता और यही कारण है कि मछुआरे अपने को सुरक्षित बता रहे हैं और पुलिस टीम भी लगातार उन पर नजर भी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

इनका कहना है-
गेटों के आगे शहजाद नदी में तीन मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। उनसे संपर्क किया गया, वह सुरक्षित हैं। मछुआरे नदी में बड़े पत्थरों के सहारे बाउंड्री पर चढ़कर बाहर निकल सकते हैं। गेट पूरी क्षमता से खुुले हैं और वह जहां हैं, वहां तक पानी नहीं पहुंचता है। फिर भी उन पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed