फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Only two applications have been received so far under the Homestay Scheme.

Lalitpur News: होमस्टे योजना में अभी तक आए सिर्फ दो आवेदन

Sat, 22 Nov 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Only two applications have been received so far under the Homestay Scheme.
- योजना से पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली का कराना है अनुभव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश का माहौल देने के लिए होमस्टे योजना का संचालन किया जा रहा है। इसमें भवन स्वामियों को पर्यटन विभाग में पंजीयन कराना है। लेकिन इसमें अभी तक महज दो आवेदन आए हैं।
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति लाया है। इसके तहत यहां के लोगों को अपने घरों को पर्यटकों के लिए होमस्टे के रूप में पंजीकृत कराना है। पंजीकरण के बाद गृहकर, जलकर और बिजली का बिल घरेलू रहेगा। पर्यटकों से किराया क्षेत्र के आधार पर ही लिया जाएगा। इसमें दो तरह से पंजीकरण गोल्ड कैटेगरी में तीन हजार रुपये और सिल्वर कैटेगरी में दो हजार रुपये में होगा। इसी आधार पर सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई योजना के तहत खुद का मकान होना चाहिए। इसमें एक से छह अतिरिक्त कमरे हों, तो वह अपने घर को होम स्टे में बदल सकता है, हालांकि इसके लिए अधिकतम 12 बेड होना जरूरी है। इस कदम का उद्देश्य न केवल पर्यटकों को ठहरने का एक किफायती और आरामदायक विकल्प देना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली का अनुभव भी कराना है। इससे जिले की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए आय का एक नया स्रोत भी खुलेगा। होमस्टे में रहने वाले पर्यटक अक्सर स्थानीय रेस्टोरेंट, हस्तशिल्प की दुकानों और रिक्शा चालकों जैसी सेवाओं का उपयोग करते हैं, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जनपद में अभी तक दो आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, एक आवेदन नाराहट व दूसरा आवेदन जिला मुख्यालय का है। नाराहट का प्रस्ताव जिलास्तरीय कमेटी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
अभी तक जिले में दो ही आवेदन आए हैं, जिसमें नाराहट के आवेदन को जिलास्तरीय कमेटी के लिए भेज दिया गया है। तो वहीं दूसरा प्रस्ताव का स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमलता, जिला पर्यटन अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed