फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Only three days left to deposit Rs 2000 notes

Lalitpur News: दो हजार के नोट जमा करने के लिए तीन ही दिन बचे

Wed, 27 Sep 2023 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Only three days left to deposit Rs 2000 notes
मई माह से चलन से बाहर हुए थे दो हजार के नोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वैसे तो बैंकों में दो हजार के नोट जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है, लेकिन 28 सितंबर को अवकाश होने के कारण अब मात्र तीन दिन ही नोट जमा हो सकेंगे। सरकार ने मई माह से दो हजार के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था, इसमें 23 मई से बैंकों में नोट जमा होना शुरू हुए थे।
दो हजार के नोट बैंकों में जमा करने के लिए अब समय काफी कम बचा हुआ है। हालांकि जिस प्रकार वर्ष 2016 में पांच सौ व एक हजार के नोट बंद होने पर बैंकों में लोगों की लंबी कतार नजर आई थी, वह दो हजार के नोट बंद होने में नजर नहीं आई। असल में दो हजार के नोट के खुल्ले कराने में बाजार में दिक्कत आने के कारण शुरू से ही यह नोट चलन में कम ही थे। ज्यादातर बड़े लेन-देन में ही इन नोटों को देखा गया है।
विज्ञापन

हालांकि पहले दिन जरूर 23 मई को बैंकों में कुछ भीड़ देखी गई थी। उधर, पहले दिन जनपद की कुल 103 शाखाओं में साढ़े पांच करोड़ रुपये जमा करा गए थे। माना जा रहा है कि अभी 100 करोड़ से अधिक रुपया बैंकों में जमा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आसानी से दो हजार के नोट बैंकों में जमा कराए, इसके लिए जनपद की किसी भी शाखा में कोई भीड़-भाड़ नहीं रही। 30 सितंबर तक जमा रकम का सही आंकड़ा पता चलेगा। । -रंजीत सिंह, एलडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed