{"_id":"5939a6564f1c1b901c9ca969","slug":"only-970-toilets-made-of-71-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 हजार में से बने महज 970 शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 हजार में से बने महज 970 शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
toilets, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर।श्रम और सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सौ दिन की कार्य योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में जनपद की चरमराई बिजली व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। जिला में 71 हजार 646 शौचालयों में से मात्र 970 शौचालयों का ही निर्माण होना बताया गया, जबकि 80 के सापेक्ष मात्र 24 नलकूपों के निर्माण की प्रगति होना बताया। राज्यमंत्री ने समीक्षा में सभी कार्य योजना के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राज्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग में कराये गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण द्वारा बताया गया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का कार्य 15 जून तक पूर्ण हो जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के बारे में अधिशाषी अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र में 22 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे की आपूर्ति की जा रही है। यह भी बताया गया कि जनपद में पांच विद्युत स्टेशन का निर्माण अक्टूबर 2017 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
राज्यमंत्री द्वारा ने जनपद में खराब बिजली व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र बिजली सुधार के निर्देश जारी किए। लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता सिंचाई द्वारा बताया गया कि गहरे नलकूपों के निर्माण के लिए 80 का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से अब तक 24 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य जून 2017 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जल निगम के अधिशाषी अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि हैंडपंपों की स्थापना का कार्य 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे द्वारा बताया कि बालाबेहट, सौजना तथा धौर्रा में पानी की बहुत समस्या है, उन्होंने बालाबेहट के ग्राम बांसखुर्द में कोई भी हैंडपंप स्थापित न होने की बात कही, जिस पर राज्यमंत्री द्वारा तत्काल हैंडपंप लगाए जाने के निर्देश दिये गए। जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा अभी तक कोई भी धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। डूडा परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 से कोई भी धनराशि आवंटित नहीं की गई है।
इसके अतिरिक्त आसरा योेजना के अंतर्गत तालबेहट और ललितपुर में आवासों के निर्माण कार्य होना बताया। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, चंद्रशेखर पंथ, डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी सलमान ताल पाटिल, सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार, सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह, एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित, एसडीएम पाली हरिओम शर्मा, एसडीएम महरौनी देवेंद्र पाल, पीडी डीआरडी सुरेश चंद्र मिश्र, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वीके जैन उपस्थित रहे।