फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Only 32 units of blood are left in the blood bank.

Lalitpur News: ब्लड बैंक में रक्त की महज 32 यूनिट ही हैं बचीं

Tue, 24 Oct 2023 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Only 32 units of blood are left in the blood bank.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रक्तदान में आगे होने के बाद भी जिले की ब्लड बैंक में 32 यूनिट रक्त ही बचा है। जबकि, ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट की है। स्थिति यह है कि ए नेगेटिव और एबी नेगेटिव ग्रुप की एक भी यूनिट ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं है। ब्लड बैंक में खून की कमी की वजह से अक्सर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है।
इन दिनों जिले में डेंगू का वायरस सक्रिय है। सरकारी आंकड़ों में डेंगू के 69 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कई मरीज निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। पीड़ित मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। साथ ही तमाम मरीजों को हीमोग्लोबिन भी कम पाया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को खून की आवश्यकता होती है। इसका असर जिला मेडिकल कॉलेज में स्थित रक्तकोष में भी नजर आने लगा है। यहां स्टॉक में सिर्फ 32 यूनिट ही शेष हैं। इनमें ए निगेटिव और एबी निगेटिव की संख्या शून्य है। जबकि, ए पॉजिटिव की चार यूनिट, बी पॉजिटिव की छह, बी निगेटिव की एक, ओ पॉजिटिव की 17, ओ निगेटिव की एक एबी पॉजिटिव की तीन यूनिट ही शेष हैं। यह स्थिति तब है जब ललितपुर में बड़ी संख्या में रक्तदानी मौजूद हैं और वे समय-समय पर आयोजित होने वाले शिविरों में रक्तदान करते रहते हैं।
विज्ञापन

-----
वर्तमान में डेंगू व अन्य बीमारियों के कारण रक्त की मांग बढ़ी हुई है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए सामाजिक संगठनों से संपर्क किया जा रहा है। - डा. एमएस खान, ब्लड बैंक प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed