फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   online registred will be unemployment

ऑनलाइन पंजीकृत होंगे बेरोजगार

Fri, 06 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
online registred will be unemployment
online, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। बेरोजगारों को अब सेवायोजन कार्यालय में पंजीयन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ई-क्रांति के दौर में बेरोजगारों को रोजगार की सूचनाएं मुहैया कराने के लिए वेब पोर्टल तैयार किया गया है। बेरोजगार अभ्यर्थी नवीन सेवायोजन पोर्टल, सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर लोगिन कर अपना पंजीयन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड दुबे ने बताया कि प्रमुख सचिव श्रम द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि बेरोजगार अभ्यर्थी इस पोर्टल पर अपने पंजीकरण से संबंधित समस्त सूचनाएं इनमें अपने घर, साइबर कैफे, जनसुविधा/लोकवाणी केंद्र इत्यादि कहीं से भी दे सकेंगे। समस्त व्यक्तिगत, शारीरिक, शैक्षिक, अनुभव, कौशल, वरीयताए इत्यादि सूचनाएं पूर्ण करने के उपरांत पोर्टल पर अपलोड करेगें। तदुपरांत अपनी प्रोफाइल एवं पंजीयन रिपोर्ट प्रिंट कर सकते हैं।
विज्ञापन


सेवायोजन कार्यालयों में पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी अपनी पूर्व पंजीकरण से संबंधित एवं अन्य समस्त वांछित सूचनाएं पोर्टल में प्रविष्ट करेंगे तथा पूर्व में पंजीकरण से संबंधित रिपोर्ट भी उक्त पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिसके बाद ऐसे पंजीकृत अभ्यर्थियों को पंजीयन रिपोर्ट की प्रति उनके द्वारा पूर्व में किए गए पंजीकरण से संबंधित सूचनाओं का मिलान संबंधित जनपद के सेवायोजन अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध उनके अभिलेखों से किए जाने के पश्चात सत्यापन में सूचनाएं सही पाए जाने की स्थिति में अभ्यर्थी के डैशबोर्ड पर यह संदेश प्रदर्शित होने के उपरांत अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल प्रिंट कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन में पाई गई किसी भी त्रुटि की स्थिति में अभ्यर्थी के डैशबोर्ड पर त्रुटि का विवरण प्रदर्शित हो जाएगा और अभ्यर्थी द्वारा इस त्रुटि के निवारण के उपरांत ही सेवायोजन अधिकारी द्वारा अभ्यर्थी का सत्यापन किया जा सकेगा। सत्यापन/असत्यापन की कार्रवाई सेवायोजन कार्यालय द्वारा तीन दिवसों में पूर्ण कर ली जाएगी। इसी प्रकार पंजीकृत अभ्यर्थी अपने पंजीयन का नवीनीकरण पंजीकरण की अवधि से तीन वर्ष पूर्ण होने पर करा सकेंगे।


इस कार्रवाई में नवीनीकरण का लिंक घोषण पृष्ठ पर प्राप्त होगा। जिस पर लिंक करने के उपरांत अभ्यर्थी के नवीनीकरण की सूचना कार्यालय को प्राप्त हो जाएगी। कार्यालय द्वारा सत्यापन प्रक्रिया अपनाए जाने के उपरांत अभ्यर्थी के पंजीयन का नवीनीकरण हो जाएगा। उसकी सूचना अभ्यर्थी के डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed