फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One thousand liters of liquor recovered, five including four women arrested

एक हजार लीटर शराब बरामद, चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 31 Jan 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
One thousand liters of liquor recovered, five including four women arrested
ललितपुर। पुलिस प्रशासन और आबकारी टीम ने रविवार को अवैध शराब के गढ़ मऊमाफी में दबिश देकर एक हजार लीटर अवैध शराब बरामद की गई। मौके पर दस हजार किलोग्राम लहन नष्ट कर चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सदर फूलचंद एवं एसडीएम सदर संतोष कुमार उपाध्याय व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के गढ़ कबूूतरा डेरा मऊमाफी में छापामार कार्रवाई की। टीमों के वहां पहुंचते ही अवैध शराब कारोबारियों में भगदड़ मच गई। टीम ने चार महिलाओं व एक आदमी को मौके पर ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अधिकारियों के निर्देश पर वहां अवैध शराब से भरी टंकियों को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया और वहां धधक रहीं भट्टियों को तोड़कर नष्ट किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही वहां ड्रमों की भरा हुआ करीब दस हजार किलोग्राम लहन को जमीन पर उड़ेलकर नष्ट कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में कबूतरा डेरा मऊमाफी निवासी ममता पत्नी सोनू कबूतरा, संज्ञा पत्नी भारत, ममता पत्नी राजेश, तिलकाबाई पत्नी महेश और आनंद, कबूतरा हैं। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पहली टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, महिला उपनिरीक्षक सन्नोदेवी, दीपक कुमार, जुगल किशोर, सौरभ शर्मा, कमलकांत, द्वितीय टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल जमील अहमद, दिलीप शर्मा, अमिताभ सिंह, मनीष कुमार, अजीत सिंह, तृतीय टीम में आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल आरिफ, अनीता देवी, उदयप्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, सूूरज प्रसाद, गनेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed