फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One should not rely entirely on AI Shalini Jha

Lalitpur News: एआई पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहिए-शालिनी झा

Thu, 15 Oct 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
One should not rely entirely on AI Shalini Jha
ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को एक विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र सेवा संकल्प अभियान और मिशन शक्ति कार्यक्रम की शृंखला का हिस्सा था। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो केशव देव की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। सत्र का विषय ‘लीडरशिप इन द ऐज ऑफ़ एआई, पर्सनैलिटी एंड इट्स इंपैक्ट इन कॅरिअर ग्रोथ’ था। जी एनआइओटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज ग्रेटर नोएडा के असिस्टेंट प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कॅरिअर डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने लीडरशिप में ए आइ का सही इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए, यह भी बताया।
विज्ञापन

वक्ता शालिनी झा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल सीखने और समझने के उपकरण के रूप में उपयोग होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को ए आइ पर पूरी तरह निर्भर न रहने की सलाह दी। डॉ. विजेंद्र सिंह ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित उपयोग के बारे में आगाह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी ए आइ उपकरण को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। ए आइ का उपयोग केवल एक सहायक के रूप में ही करना उचित है। प्राचार्य प्रो केशव देव ने सभी विषय विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का शैक्षिक जीवन और कॅरिअर वृद्धि के लिए सोच समझकर उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीतेश कुमार खरे ने किया। इस मौके पर डॉ. डीके साहू, डॉ. अर्चना सुरौठिया, नजम उल रफी, अनुराधा सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. स्वीकृति सिंह, बलराम, छोटेलाल और नेहा सिंह के अलावा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed