फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One should be satisfied with what one has received by the grace of God

भगवान की कृपा से जो प्राप्त है, उसमें संतुष्ट रहना चाहिए : चंद्रेशवर गिरि

Tue, 07 Jan 2025 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
One should be satisfied with what one has received by the grace of God
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्वामी चंद्रेश्वर गिरि ने कहा कि हमें भगवान की कृपा से जो प्राप्त है, उसमें संतुष्ट रहना चाहिए। जिनके पास संतोष का धन होता है एवं जो अनावश्यक इच्छाओं से रहित होते हैं। वही भगवान की शरण प्राप्त करते हैं। वह सोमवार को गोविंद नगर स्थित प्रशांति विद्या मंदिर में श्रीमद्भागवत के विश्राम दिवस पर कथा का वर्णन कर रहे थे।
कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि कलयुग में गौरी गणेश का पूजन शुभ फल देने वाला है। जिन परिवारों में गौरी गणेश का पूजन होता है, उन्हें शक्ति प्राप्त होती है, एवं शत्रु से छुटकारा मिलता है। जिन परिवारों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन होता है उन्हें शुभ लक्ष्मी धन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष गंधर्व सिंह राजपूत ने कहा भागवत कथा मोक्षदायनी है। उन्होंने कहा कि स्वामी चंद्रेश्वर गिरी द्वारा की जा रही कथा रसमय है, हमें भागवत द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, राजाराम गोस्वामी, महेश जोशी, नेमीचंद जैन, मुकेश श्रीवास्तव, तैयब खान, राजीव खरे, हरिहरशरण खरे, अशोक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
कथा व्यास को किया सम्मानित
श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर मुख्य यजमान संजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव सोमकांत खरे, डॉ. शिवांशु श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव ने कथा व्यास स्वामी चंद्रेश्वर गिरि का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिक कुशवाहा, अजय रैकवार, बृजेश रैकवार, भागवत रैकवार, रामस्वरूप चौरसिया, मुकेश जैन, अजय जैन, हरिराम कुशवाहा आदि का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed