फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One people dead and 65 corona find case

65 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Thu, 03 Sep 2020 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
One people dead and 65 corona find case
ललितपुर। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 65 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।इनमें से एक की मौत हो चुकी है। इस तरह मरने वालों का आंकड़ा 22 पर पहुंच गया है। 993 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पर संक्रमितों के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 65 व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया है। इनमें शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी 14 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला महावीर में सात व्यक्ति संक्रमित हैं। मोहल्ला पठापुरा निवासी चार व्यक्तियों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। तालाबपुरा निवासी तीन व्यक्ति, सिविल लाइन निवासी तीन, बड़ापुरा निवासी दो व्यक्ति, आजादपुरा डेम रोड निवासी तीन व्यक्ति, शहर निवासी एक महिला कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जिला पंचायत के एक 40 वर्षीय कर्मचारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र महरौनी में कार्यरत एक 30 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित हैं। महरौनी के कस्बा निवासी एक व्यक्ति, ग्राम बुरागांव निवासी तीन व्यक्ति, ब्लॉक बिरधा कस्बा निवासी दो व्यक्ति संक्रमित हैं। इसके अलावा ग्राम बुढ़वार, गुढ़ा, कस्बा बांसी, गढ़िया, राजघाट, मिर्चवारा, सोनपुर घिसौली व मध्यप्रदेश के चंदेरी निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी एक व्यक्ति बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाया गया था। लक्षण होने के चलते महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी इलाज कराने के लिए भेजा था, जहां पर उपचार के दौरान दो सितंबर को उसकी मौत हो गई। कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

970 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमितों को लेकर सैंपलिंग भी बढ़ रही है। ऐसे में समय पर जांचों की रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। यहां पर एक सितंबर से अब तक के 970 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है।
बृहस्पतिवार को 65 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed