फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One killed in road accident , five injured

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

Sun, 08 Nov 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली तालबेहट अंतर्गत पूराकलां मार्ग पर सुनौरी टौरिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर रवाना हो गई थी। वहीं, टेकरी के पास एक बाइक सवार एक साइकिल सवार से टकरा गया, जिससे तीन लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली तालबेहट अंतर्गत बंदेसरा के समीप झिन्ना निवासी शिवदयाल पुत्र हद्दू कुशवाहा (30) रात समय करीब सात बजे बाइक से पूराकलां से वापस अपने घर आ रहा था। सुनौरी टौरिया के पास सामने से आ रही एक बाइकों से उसकी बाइक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत हो गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 वहीं, पहलवान पुत्र संतोष निवासी दिदौरा थाना पूराकलां, अरविंद पुत्र कमल अहिरवार पूराकलां और धर्मेंद्र पुत्र बल्लू पूराकलां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां तीनों की गंभीर हालत देेखते हुए तीनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। इस घटना के विरोध में मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बवाल काटा। बाद में पुलिस के समझाने पर शव को उठाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टेकरी के पास कड़ेसराकलां निवासी भगवान दास पुत्र गुलाब साइकिल से अपनेे घर वापस जा रहा था। रात समय करीब साढे़ सात बजे झांसी से तालबेहट की ओर आ रही बाइक उसकी साइकिल से टकरा गई, जिससे में भगवानदास और बाइक सवार राजेंद्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह चोटिल हो गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों का सीएचसी तालबेहट में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed