फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one kg 200 gram ganja recovered

एक किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
one kg 200 gram ganja recovered
गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जखौरा थाना पुलिस ने एक किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पहले से 26 मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जखौरा थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालौन तिराहा पर चैकिंग के दौरान ग्राम चकलालौन निवासी नाती राजा उर्फ जयपाल उर्फ भगवान सिंह (46 वर्ष) पुत्र नोने राजा के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस और एक किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बताया गया कि उक्त अपराधी के खिलाफ पहले से 26 मुकदमे आबकारी अधिनियम, रंगदारी मांगना व धमकाने, लूट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस आदि के तहत पंजीकृत चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed