फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one died by two bikes crashed

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

Mon, 21 Dec 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
one died by two bikes crashed
road-accident.jpg - फोटो : road-accident.jpg
ललितपुर। कस्बा जखौरा में दो बाइकों की भिड़ंत से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मुंबई के एक मंदिर में पुजारी था। एक माह पहले ही परिवार से मिलने ललितपुर आया था।
विज्ञापन

थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम किसलवांस निवासी बब्लू गोस्वामी (40) पुत्र गुलाब गोस्वामी शनिवार को अपने भतीजे राजीव (18) पुत्र अशोक गोस्वामी के साथ किसी काम से अपनी बाइक से जखौरा गया था। शनिवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे जब वह जखौरा से अपने गांव लौट रहा था तभी सामने से आ रही एक दूसरी बाइक के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बब्लू और राजीव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को जखौरा अस्पताल पहुंचाया, बब्लू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि राजीव का उपचार चल रहा है। मृतक के बड़े भाई अशोक गोस्वामी ने बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। बब्लू मुंबई के एक मंदिर में पुजारी था और एक माह पहले ही परिवार से मिलने के लिए आया था, लेकिन बीते रोज यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed