{"_id":"5d88cdc68ebc3e93be633eb0","slug":"one-died-by-blitz-five-buren-lalitpur-news-jhs1487011172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत्, पांच झुलसे.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत्, पांच झुलसे.
विज्ञापन
गाज गिरने से किसान की मौत, पांच झुलसे
डोंगरा खुर्द /ललितपुर। पाली तहसील के थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराखुर्द में खेत में गाज गिरने से किसान की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए। सोमवार को सुबह खेत में काम करने के दौरान बरसात होने पर सभी लोग तिरपाल ओढ़कर बैठ गए। इसी दौरान आसमान से तेज गरज के साथ गाज गिर गई।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराखुर्द निवासी भरत (26) स्व. जगबर रजक सोमवार की सुबह करीब दस बजे खेत पर उड़द की फसल देखने गया था। इसी दौरान जोरदार बरसात होने लगी। पानी से बचने के लिए खेत में काम कर रहे कुछ लोग पास में ही स्थित देवी मंदिर में चले गए। जबकि कुछ लोग खेत पर रखी तिरपाल ओढ़कर बैठ गए। अचानक खेत में तेज गर्जना के साथ गाज गिर गई और छह लोग झुलस गए। इस पर खेत में चीख - पुकार मच गई। चिल्लाने की आवाजें सुनकर साथ में काम करने वाले लोग भागकर आए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुुंचने पर चिकित्सकों ने भरत रजक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य झुलसे पांच ग्रामीण किसानों को भर्ती कर लिया गया। इनमें मीरा (35) पत्नी लखन रजक, रुचि (17) पुत्री मलखान, सविता (17) पुत्री रामदीन, सोनम (24) पत्नी भरत और रामदीन (32) पुत्र रामबरन शामिल हैं। मृतक भरत घर में इकलौता बेटा था। वह खेती करके परिवार का गुजारा करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दुखद घटना होने से परिवारजनों में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में मातम है। सभी लोग एक ही कुटुंब के हैं।
विज्ञापन
ग्राम डोंगरा खुर्द में गाज गिरने से भरत की मौत हो गई है। दैवीय आपदा राहत कोष से मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। गाज गिरने से झुलसे लोगों को इलाज के अनुसार राहत दी जाएगी। राजेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम पाली।