{"_id":"592b36424f1c1bea53bda8a2","slug":"on-the-fourth-day-of-the-ship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौतपा के चौथे दिन आसमान से बरसी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौतपा के चौथे दिन आसमान से बरसी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
sun, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)।
नौतपा के चौथे दिन रविवार को आसमान से आग बरसी। इसके चलते 11 बजे से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नगर की सड़कों पर एक्का-दुक्का लोग ही दिखें। गौरतलब बात है कि रविवार को दोपहर में विद्युत आने के कारण लोगों को घरों में अवश्य राहत मिली।
25 मई बृहस्पतिवार को प्रारंभ हुए नौ तपा के चौथे दिन भगवान भास्कर ने अपनी ताकत का लोगों को जमकर अहसास कराया। सुबह सात बजे से ही मौसम में गर्मी थी। परंतु आसमान में सर्द हवाएं चलने से लोगों को गर्मी का अहसास कम हो रहा था। नौ बजे के बाद जैसे ही हवाएं चलाना बंद हो गई। लोगों को गर्मी के तीखे तेवरों का अहसास होने लगा। 12 बजे के बाद तो नगर और आसपास के गांवों को जोड़नें वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी में सड़कों का आलम यह था कि सड़क पर कम लोग ही नजर आ रहे थे। इसमें अधिकांश अपने शरीर को कपड़ों से ढक़े हुए थे। सायंकाल गर्मी कम होने पर सड़कों पर लोगों की आवाजाही दिखी।
सब्जी मंडी में रहा सन्नाटा
तालबेहट। प्रति दिन गांवों से सुबह ताजी सब्जियां लेकर उसे तालबेहट में विक्रय करने आने वाले किसान भी रविवार को सुबह के समय नहीं आए। इससे नगर की दोनों सब्जी मंडियों में सन्नाटा सा पसरा रहा। बताते चले कि प्रतिदिन आसपास के गांवों से दर्जनों किसान ताजी सब्जी लेकर उसे बेंचने तालबेहट आते है। परन्तु भीषण गर्मी के चलते रविवार को सुबह के समय काफी किसान नहीं आए।
विज्ञापन
संकट में विद्युत विभाग ने दिया साथ
तालबेहट। गर्मी के समय हर बार धोखा देने वाली विद्युत ने रविवार को दोपहर में साथ देकर लोगों की परेशानी काफी कम कर दी। रविवार को भीषण गर्मी में दोपहर में विद्युत आपूर्ति होने से लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में कूलर, पंखे चला कर राहत महसूस की और वही बच्चों टीवी पर कार्यक्रम देखकर अपना समय व्यतीत किया।