ललितपुर। श्रीमठ प्रयाग पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी ओमकारानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि विशुद्ध पत्रकारिता और विशुद्ध संकल्प ही भारत का गौरव बढ़ाकर उसे विश्व गुरु बना सकती है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं पत्रकारिता से हमारे जीवन की सत्यता का लोगों में स्पष्टीकरण होता है। वह शनिवार को चर्च रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय आए, जहां उनका फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया।
अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति और धार्मिक नीति में कही न कही पत्रकारिता से लोगों के मन में विश्वास बढ़ता है, जो हम देख नहीं पाते, समाज ठीक से देख नहीं पाता, सुन नहीं पाता और समझ नहीं पाता है। वह कहीं न कही आंखों को खोलने का कार्य भी पत्रकारिता द्वारा किया जा सकता है, जिसने भी विशुद्ध पत्रकारिता की उसने भारत के विकास में बहुत बढ़ा सहयोग किया है। अमर उजाला इस मूल्यों पर खरा उतरता है। कहा कि सत्संग लोगों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाता है। लोग तनाव मुक्त रहते और नशा नहीं करते है। उन्होंने पंच दिवसीय शिव महिमा महोत्सव की कवरेज में अमर उजाला की मुक्तकंठ से सराहना की। इस मौके पर सुरेश बाबू जैन, शशांक जैन, पवन जैन, भावना गोस्वामी, नूगा बेस्ट की वंदना विश्वकर्मा हित कई प्रमुख लोगों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।