फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oldman include three person found positive

एक वृद्घ समेत तीन व्यक्ति मिले कोविड संक्रमित

Fri, 19 Feb 2021 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
oldman include three person found positive
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1540 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें 659 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए । 881 व्यक्तियों के सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। इनमें एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 75 वर्षीय वृद्घ व्यक्ति, मड़ावरा के ग्राम खिरिया ऊमरी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति व ब्लॉक जखौरा के ग्राम बम्हौरीकलां निवासी 43 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। तीनों संक्रमितों को उपचार के लिए एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
1348 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3473 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3401 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 25 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। वहीं, बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1384 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
-----
1540 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक वृद्घ समेत तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed