फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oldman died by tractor

सड़क किनारे साथी संग धूप में बैठे बुजुर्ग की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Tue, 12 Jan 2021 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
oldman died by tractor
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर/बार। थाना बार के अंतर्गत ग्राम देवरान में अपने साथी संग सड़क किनारे धूप में बैठे एक वृद्ध ग्रामीण की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुत्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम देवरान निवासी सुरजन प्रजापति (60) पुत्र जूजे प्रजापति मंगलवार को सुबह सड़क किनारे अपने साथी संतोष के साथ धूप में बैठे थे। तभी अचानक एक ट्रैक्टर गांव की ओर से आया और सरजन को टक्कर मार दी, कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। संतोष हादसे में बाल-बाल बच गए। जब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछा किया तब तक वह ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिनमें पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने मृतक के पुत्र गोविंद प्रजापति की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed