फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old man injured in fight dies, jam imposed

Lalitpur News: मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, लगाया जाम

Sat, 01 Mar 2025 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Old man injured in fight dies, jam imposed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम तेरई फाटक में बुजुर्ग की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद परिजन ने जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने तेरई फाटक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सीओ अजय कुमार और प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।
24 फरवरी की रात सात बजे मुकेश खेत से घर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों से विवाद के बाद उससे मारपीट कर दी। मुकेश को बचाने आए उसके पिता हरिराम पर भी आरोपियों ने लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए ललितपुर भेजा गया। हरिराम की हालत में सुधार न होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद हरिराम का शव गांव पहुंचा तो परिजन में तनाव पसर गया। परिवार वालों और ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर। आधे घंटे बाद जाम खुला। शाम को पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दर्ज कराया था एक दूसरे पर मामला : हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर केस दर्ज कराया था। मृतक हरिराम की पत्नी पार्वती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया कि 24 फरवरी की रात उसका पुत्र मुकेश खेत से घर आ रहा था, तभी घात लगाए विपक्षी अवधेश, संतोष, हीरालाल, मल्ला ने लाठी-डंडों से उसके पुत्र मुकेश पर हमला कर दिया। पीछे से आए मुकेश के पिता हरिराम ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की मल्ला ने अपनी तहरीर में अवगत कराया था कि वह हैंडपंप पर पानी भरने जा रही थी। तभी मुकेश, हरीराम, पार्वती ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed