फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old man hanging sucide

बीमारी से परेशान वृद्धा ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

Fri, 23 Sep 2022 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Old man hanging sucide
ललितपुर। थाना पाली के ग्राम पिपरिया जागीर निवासी ज्ञानबाई (65) पत्नी रामचरन लोधी बुधवार को कस्बा पाली में नीलकंठेश्वर की पहाड़ी के जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पिपरिया जागीर निवासी ज्ञानबाई अपने छोटे लड़के गुलाब सिंह के पास रहती थी। जबकि उसके दो बड़े बेटे अलग-अलग रहते हैं। ज्ञानबाई काफी लंबे समय से पेट दर्द की बीमारी से परेशान थी। बीते रोज बुधवार दोपहर बाद वह पाली में दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद अगले दिन बृहस्पतिवार को सुबह सभी परिजन व ग्रामीणों ने गांव के आसपास व जंगलों में खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे खोजबीन के दौरान उसका शव नीलकंठेश्वर की पहाड़ी के जंगलों में गुंजा के पेड़ पर साड़ी से फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने बीमारी से परेशान होने के चलते फांसी लगाने की बात कही है। मृतका के बेटे मुलायम सिंह ने बताया कि उसकी मां का पंद्रह वर्ष पहले पेट का ऑपरेशन हुआ था। तब से उन्हें पेट में दर्द होता रहता था। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही थी, लेकिन वह ऑपरेशन कराने से मना करती थी। मृतका के तीन बेटा व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed