फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old man dies due to deteriorating condition in train

ट्रेन में हालत बिगड़ने से वृद्ध की मौत

Mon, 21 Mar 2022 09:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to deteriorating condition in train
ललितपुर। नाती की मौत की सूचना पर सूरत से जौनपुर जा रहे एक वृद्ध की ट्रेन में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला जौनपुर के थाना मछलीपुर अंतर्गत गांव सकरा रामपुर निवासी शीतला प्रसाद पांडेय सूरत में रहते हैं। उनकेनाती की जौनपुर स्थित गांव में पानी में डूबने से मौत हो गई थी। सूचना पर वह परिवार के साथ अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस से सूरत से जौनपुर स्थित अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

उनकी ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी बीच वह लघुशंका के लिए ट्रेन के अंदर शौचालय गए, लेकिन वहां गिर पड़े। यह देख परिवारजनों ने उन्हें उठाया और सीट पर लिटा दिया, लेकिन आगे जाकर फिर से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों की सूचना पर वृद्ध की तबीयत के बारे में टीटीई ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी चिकित्सकों की टीम के साथ ट्रेन के कोच में पहुंच गई। परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उतार लिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। उन्होंने जिला प्रशासन से संपर्क साधा तो एसडीएम सदर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय थाना जीआरपी पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को कानूनी प्रक्रिया होने का हवाला देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed