फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   old man died car crashed

कार की टक्कर मारने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 29 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
old man died car crashed
accident. - फोटो : accident.
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पुराधनकुआं में गांव के एक युवक की कार की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने युवक पर जबरन टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम पुराधनकुआं निवासी शब्दल रजक (60) पुत्र सुंदन रजक रविवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे घर से अपने खेत पर जा रहा था। वह रास्ते में सड़क से चंद मीटर की दूरी पर पेड़ के नीचे सुस्ताने के लिए बैठ गया, कुछ ही मिनट हुए थे कि अचानक से एक कार ने शब्दल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख अन्य ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार चालक मौके से भाग निकला। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री हैं और वह खेती बाड़ी करता था। मृतक के पुत्र का आरोप है कि आल्टो कार चालक गांव का ही युवक है । पुत्र पप्पू ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि टक्कर मारने वाले कार चालक का मकान उसके मकान से लगा हुआ है और आए दिन वह उसे व उसके परिवार को गालियां देता रहता है और उसके परिवार से रंजिश रखता है। आरोप है कि युवक ने उसके पिता को रंजिशन टक्कर मार दी। आरोप यह भी है कि आरोपी अपने साथी के साथ उसके पिता के शव को उठाकर कार में रखकर भाग रहा था, ग्रामीणों व परिवारजनों ने रोककर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि आरोपी मौके से भाग गया। मृतक के पुत्र ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed