{"_id":"5f68f3648ebc3e0abd4d9465","slug":"old-man-create-hungama-for-go-home-taldehate-news-jhs176827335","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड में भर्ती वृद्ध मरीज ने घर जाने की जिद कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड में भर्ती वृद्ध मरीज ने घर जाने की जिद कर किया हंगामा
विज्ञापन
covid 19
- फोटो : covid 19
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। कोविड अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध मरीज ने रविवार की रात कोविड एलवन अटैच और एलटू में हंगामा किया, इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा।
तहसील अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध पिछले दिनों हुई जांच में संक्रमित पाया गया था। उसे उपचार के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक अस्पताल तालबेहट में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे सीएचसी में बने कोविड एल-2 में स्थानांतरित किया गया। यहां वृद्ध अपने घर की रट लगाए था। ‘हमें कुछ नईया साहब, घर जान दो, हमें अस्पताल में घुटन होत, जबरन हमें काय बंद करे’ बोल-बोलकर हंगामा करते रहे। आरोप है कि बड़बड़ा रहे मरीज ने घर न जाने देने पर कई तरह की धमकी भी दी। इससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पूरी रात परेशान रहे। सोमवार को सुबह उसे किसी तरह समझा बुझा कर शांत किया गया।
मरीज की हरकतों से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उसकी सुरक्षा के लिए सीएचसी में पुलिस का पहरा लगा दिया गया हैं। मरीज पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. नितिन कंसौरिया, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी तालबेहट
-----------------------------------