फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Officers upset over non-construction of houses

आवासों का निर्माण नहीं होने पर बिफरे अफसर

Thu, 21 Apr 2022 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Officers upset over non-construction of houses
बिजरौठा/तालबेहट। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर ग्राम पंचायत बिजरौठा के मजरा बौलारी के सचिवालय में उपनिदेशक मंडी निर्माण झांसी महेंद्र कुमार ने चौपाल लगा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को देखा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौपाल में अधूरे विकास कार्यों सहित शासन के मुख्य कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने कुछ आवास अपूर्ण होने एवं पानी के संकट की समस्या को रखा। जिस पर उपनिदेशक ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को तत्काल अधूरे आवासों को पूर्ण कराने एवं पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर चलाने तथा हैंडपंपों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कुछ लोगों ने ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा होने की भी शिकायत की। जिस पर उन्होंने लेखपाल को अवैध कब्जाधारियों की एक सूची तैयार करने तथा उसका नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए। चौपाल में घटतौली की शिकायत पर एक कोटेदार को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए शासन की मंशा के अनुसार गरीब कार्ड धारकों को पूरा राशन देने के निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पहलवान सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रोहित निरंजन सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed