{"_id":"57dee7d04f1c1b223aa828a7","slug":"officer-swapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने लगाई झाडू़, दिया सफाई का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने लगाई झाडू़, दिया सफाई का संदेश
lalitpur
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर एक सप्ताह के विशेष सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ रेल वाणिज्य प्रबंधक दुर्गेश दुबे ने प्लेटफार्म, आरक्षण कार्यालय, वेटिंग रूम व कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने अन्य रेलवे अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर झाड़ू लगाकर यात्रियों को सफाई का संदेश दिया। यह अभियान 25 सितंबर तक चलेगा।
प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान के फार्मूले के तहत रेलवे द्वारा भी विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत झांसी के मंडलीय अधिकारी वरिष्ठ रेल वाणिज्य प्रबंधक दुर्गेश दुबे रविवार को सुबह पौने बारह बजे शताब्दी एक्सप्रेस से ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले आकर प्लेटफार्म नंबर दो पर सफाई का जायजा लिया और गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों के बैठने युक्त बैंचों व पेयजल प्याऊ का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म एक पर पहुंचकर कौने-कौने की सफाई का जायजा लिया। गंदगी मिलने पर मौके पर ही उन्होंने सफाई कराई। प्लेटफार्म नंबर एक पर उन्होंने वेटिंग रुम में शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया।
इसके बाद उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में भी सफाई का जायजा लिया। प्लेटफार्म पर ही टिकट निरीक्षक कार्यालय के आगे कैंटीन में सफाई के साथ खान-पान व्यवस्था को भी देखा। फिर वह कैंटीन से लगे वेटिंग हॉल में पहुंच, जहां सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद वह टिकट आरक्षण कार्यालय पहुंचे, जहां वाटर कूलर के आस-पास गंदगी पाते हुए तत्काल मौके पर ही सफाई कराई और वाटर कूलर का पानी भरा होने पर नलों के नीचे बनी टंकी की सफाई कराई।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य गेट पर उन्होंने झाड़ू लगाई। यह देख अन्य रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों ने भी अपने-अपने हाथों में झाड़ू पकड़ लीं और एक-एक कर सभी ने मुख्य गेट के बाहर रैलिंग के अंदर वाली जगह पर झाड़ू लगाई। वरिष्ठ रेल मंडल प्रंबधक ने बताया कि पैसेंजर ड्राइव के तहत इस विशेष सफाई अभियान में सफाई, खान-पान, टिकट चेकिंग के अलावा विभिन्न आयामों के तहत ट्रेन, कालोनी, स्टेशन परिसर, पेंट्रीकार आदि में सफाई अभियान चलाकर रेल यात्रियों को जागरूक करना है। अब पहले से अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे ललितपुर रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई भी पहले से ज्यादा हो सकी है।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि प्लेटफार्म दो पर ओवरब्रिज के पास पक्षियों की बीट की गंदगी फैल जाती है। वहीं दूसरी ओर मशीन चलने के कारण प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी नालियों में गट्टी भरी पाई गई, जिस पर उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से दो जगह की गंदगी को साफ कराने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र खन्ना, सीसीआई मीना, सीबीएस भोलाराम, सीटीआई मनीष शुक्ला, आरके मालवीय, सीसीआई झांसी विनय, सीटीआई एचएस चौहान, नितिन शर्मा, सीआरएस राजकुमार आदि मौजूद रहे।