{"_id":"5eb4676a8ebc3e902626f891","slug":"officer-disturb-for-second-side-open-shop-lalitpur-news-jhs1662301166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी साइड की दुकानें खुलवाने में अफसरों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी साइड की दुकानें खुलवाने में अफसरों के छूटे पसीने
विज्ञापन
घंटाघर के पास जूता चप्पल बाजार में लगी लोगों की भीड़
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ऑड- ईवन की तर्ज पर बाजार को खुलवाने में अफसरों को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को दूसरी साइड की दुकानें खोलने की बारी आई तो बंद साइड के कुछ दुकानदार शटर आधी खोलकर बाहर बैठ गए। इससे शिकवा- शिकायतों का दौर शुरू हुआ तो फिर दुकानों को पूरे शटर गिरवाए गए। उधर, सवारी टैक्सी को सड़कों पर चलाने की अनुमति प्रदान कर दी गई।
कोरोना के खतरे से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत एक साइड की दुकानें खोली जाएंगी, जबकि दूसरी साइड की दुकानें बंद रहेंगी। बृहस्पतिवार को दूसरी साइड की दुकान खुलनी थीं कि कुछ बंद साइड के दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंच गए। कई दुकानदार बहाना बनाने लगे कि माल रखने आए हैं तो कुछ ने दुकान की सफाई का बहाना बनाया। घंटाघर के पास उस समय दुकानदार लामबंद हो गए, जब बंद साइड की दुकानें खुलने लगी। इस पर उन्होंने ऐसे दुकानदारों को विरोध शुरू कर दिया।
आधी शटर गिराए दुकानदार बहाना बनाने लगे, लेकिन दुकानदारों ने एक नहीं सुनी और दुकान बंद कराकर ही माने। जिम्मेदार अफसर एवं पुलिस जवानों ने भी बंद साइड की खुली सभी दुकानों को बंद करा दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट/ उद्यान अधिकारी शालिकराम और पुलिस चौकी प्रभारी अमर बहादुर भी बाजार का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
उधर, सवारी टैक्सी चलने से राहगीरों ने राहत सांस ली। सवारी टैक्सी को दो व्यक्ति बैठाने की अनुमति दी गई है। इस कारण बृहस्पतिवार को कई टैक्सी नझाई बाजार के पास खड़ी दिखी जो यात्रियों का इंतजार करती रहीं।
बुधवार को एक साइड की दुकान खुलवाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ी थी। बृहस्पतिवार को भी कई दुकानें बंद कराई। सवारी टैक्सी चालकों को वाहन चलाने की अनुमति दे दी गई है।
- शालिकराम, सेक्टर मजिस्ट्रेट/ उद्यान अधिकारी

नझाई बाजार के पास सड़क पर खड़ी टैक्सी- फोटो : LALITPUR