{"_id":"5ea7208c8ebc3e907664aa10","slug":"office-and-public-place-regular-clean-lalitpur-news-jhs165491286","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों की नियमित हो सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों की नियमित हो सफाई
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 की रोकथाम व बचाव के लिए सार्वजनिक स्थान के साथ ही कार्यालयों की प्रतिदिन शाम को नियमित सफाई कराई जाएगी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों व कार्यालयों को प्रतिदिन शाम को या कार्यालय खुलने के पूर्व नियमित सफाई कराई जाए।
कार्यालय के सभी भाग जैसे लॉबी, कॉरीडोर, स्टेयर केस, सिक्योरिटी गार्ड बूथ, कार्यालय कक्ष और सभाकक्ष का एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइड या फिनोलिक विसंक्रमण से प्रतिदिन सफाई कराई जाए। अधिक उपयोग किए जाने वाले कार्यालय की सामग्री जैसे बटन, हैंडल्स, कॉल बटन/ काउंटर, इंटरकॉम सिस्टम, टेलीफोन, प्रिंटर्स, स्कैनर के साथ अन्य मशीन की सफाई दिन में दो बार एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइड से की जाए। धातु उपकरण जैसे दरवाजे, हैंडल, सिक्योरिटी लॉक व चाबी का 70 प्रतिशत एल्कोहल/ ब्लीच से सफाई हो। कार्यालयों में निष्प्रयोज्य मास्क और अन्य सामग्री का निस्तारण पीले बैग में कर हाथ को साबुन से धोएं। बस स्टॉप रेलवे प्लेटफार्म, पार्क, रोड का नियमित विसंक्रमन सोडियम हाइपोक्लोराइट/ब्लीचिंग से किया जाए।
झांसी अप-डाउन करने वाले कर्मचारियों को रोका जाए
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ लोग झांसी में ड्यूटी अटैंड कर रहे हैं और रोज आवागमन कर रहे हैं, जबकि यह नीति संगत नहीं है। झांसी में भी कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने से अप- डाउन करने वाले कर्मचारियों को जिले में ही रोका जाए।
विज्ञापन
कोई कर्मचारी अप- डाउन नहीं करता है। फिर भी जांच कराई जाएगी और किसी को आने- जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी