फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   offensive comment against chief minister

सीएम के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप, ऑडियो वायरल

Sat, 06 Feb 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
offensive comment against chief minister
mobile locator.jpeg - फोटो : mobile locator.jpeg
ललितपुर। शिक्षा के मंदिरों में पढ़ाई की आड़ में जहर घोलने का काम किया जा रहा है। विकासखंड तालबेहट के ऐवनी विद्यालय के प्रकरण के बाद अब राजकीय इंटर कॉलेज सुर्खियों में आ गया है। यहां के प्रधानाचार्य के संबोधन की ऑडियो क्लिप वायरल हो गई है। इसमें सीएम के खिलाफ टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के नेताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। इससे अफसरों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जिले में शिक्षा मंदिर सामाजिक द्वेष फैलाने के लिए बदनाम होते जा रहे हैं। पिछले माह विकासखंड तालबेहट के ऐवनी विद्यालय में ब्राह्मण समाज के खिलाफ स्लोगन लिखने का मामला उछला था। इसमें बीएसए रामप्रवेश ने विद्यालय के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया था, साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की थी। इस मामले को कुछ ही दिन गुजरे हैं कि अब राजकीय इंटर कॉलेज बार चर्चाओं में आ गया है। यहां के प्रधानाचार्य का एक ऑडियो वायरल हुआ है। भाजपा नेता रूपेश साहू सहित कई नेताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। इसमें कहा गया कि प्रधानाचार्य ने सीएम के खिलाफ टिप्पणी की है, इससे पार्टी के कार्यकर्ता आहत हैं। उक्त मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर रूपेश साहू जिला सह संपर्क मीडिया प्रभारी, गब्बर सिंह, नगर महामंत्री दीपक पारासर के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन

-----
ऑडियो क्लिप में की गई टिप्पणी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। इस संबंध में प्रधानाचार्य से पूछा गया है, साथ ही ऑडियो क्लिप कब की है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed