फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Of teachers will fade Raksha Bandhan

शिक्षक-शिक्षिकाओं का फीका रहेगा रक्षाबंधन

Thu, 18 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
 Of teachers will fade Raksha Bandhan
school, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के स्टाफ को नवीनीकरण के बाद भी इस शैक्षिक सत्र में वेतन नसीब नहीं हो सका है। इससे उनके सामने रक्षाबंधन मनाने का संकट खड़ा हो गया है। लेकिन विभागीय अफसर मौन बने हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों की निर्धन बालिकाओं को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा मुहैया कराने के मकसद से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना की गई है। जिले के प्रत्येक विकासखंड में संचालित आवासीय विद्यालयों में 15 कर्मियों का स्टाफ है। शैक्षिक सत्र की शुरुआत से ही आवासीय विद्यालयों के कर्मियों को एक के बाद एक परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले नवीनीकरण का मामला महीनों अटका रहा।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने इस मामले को सुलझा लिया है। लेकिन, वेतन की समस्या अभी भी बनी हुई है। मार्च माह से किन्हीं कारणों के चलते वेतन अटका हुआ है। इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं होने से आवासीय कर्मियों में असंतोष पनप रहा है। वर्तमान में  कई कर्मी वेतन के अभाव में उधारी से काम चला रहे हैं। अब तो रक्षाबंधन पर्व मनाने की समस्या आ खड़ी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट का आवंटन लेट प्राप्त हुआ है। जिस वजह से वेतन निर्गत करने में देरी हुई है। मार्च से जून माह तक का वेतन स्वीकृत कर दिया गया है। जिसे बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है।

- संतोष कुमार राय, बीएसए ललितपुर।

वेतन नहीं मिलने से अध्यापकों में रोष
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में रक्षाबंधन त्योहार के पहले वेतन नहीं दिए जाने पर रोष प्रकट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अध्यापकों को समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। बैठक में इमरत लाल अहिरवार, प्रेमशंकर पांडेय, अरुण सिंह, आशीष वर्मा, शैलेंद्र जैन, विवेक त्रिपाठी, संजय मिश्रा, सतेंद्र सिंघई, केएल चौधरी, राहुल जैन, अरविंद, मुहम्मद अली, अवरारुद्दीन, दिनेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed